Showing posts with label plantation. Show all posts
Showing posts with label plantation. Show all posts

Thursday, July 6, 2017

6 करोड़ से अधिक पेड़ लगाने की व्यापक तैयारियां जारी

प्रदेश में एक दिन में आगामी जुलाई को करोड़ से अधिक पेड़ लगाने की व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां मंत्रालय में इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाये। जिलावार तैयारियों की सघन मॉनीटरिंग की जाये। बैठक में मुख्य सचिव बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा तट के सभी 24 जिलों की कार्य योजना बनायी जाये। पौधों की उपलब्धता तथा पौधों के परिवहन के लिये रुट चार्ट बनायें जाये। इस कार्य से जुड़े प्रत्येक विभाग से प्रतिदिन प्रगति की जानकारी ली जाये। पौधे लगाने में समाज के सभी वर्गों के जनप्रतिनिधियोंधार्मिकसामाजिकराजनीतिक कार्यकर्ताओंविद्यार्थियोंशासकीय कर्मियोंअशासकीय संगठनों की भागीदारी रहे। प्रत्येक जिले में किस स्थान पर और कौन पौधे लगायेंगे तथा वे उस स्थल तक कैसे पहुंचेंगे इसकी कार्ययोजना बना